
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अनिल पाण्डेय
चंदवक/जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोढ़ैला मोड़ पर बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे में साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वंतरी गांव निवासी रामसेवक यादव पुत्र हरिनाथ यादव साइकिल से मोढ़ैला स्थित डेयरी पर दूध पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार दिलाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया समाचार लिखें जाने तक घटना के सम्बन्ध मे थाने मे कोई तहरीर नहीं पड़ी थी




