
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर दीपक यादव को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सिधवन दूध कारखाना के पास मई पाही जाने वाले तिराहे से पुलिस ने दीपक यादव पुत्र महादेव यादव निवासी ग्राम मई, थाना रामपुर को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दीपक यादव थाना रामपुर का हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, चोरी का माल रखने और आबकारी अधिनियम समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।




