Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने किया करंजाकला आवासीय भवन निर्माण का शिलान्यास

2.28 करोड़ की लागत से बनेगा तीन मंजिला भवन, विकास कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

 जौनपुर। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने सोमवार को करंजाकला ब्लॉक परिसर में बनने वाले तीन मंजिला आवासीय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। लगभग 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन ब्लॉक कर्मियों और अधिकारियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का भी उद्घाटन किया और स्वास्थ्य परीक्षण करवा रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि सरकार गांव और शहरों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, नाली, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ समय से और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

करंजाकला बना मॉडल ब्लॉक : मम्मन यादव भाजपा नेता सुनील कुमार यादव ‘मम्मन’ ने कहा कि करंजाकला ब्लॉक आज जिले में एक विशेष पहचान बना चुका है। यहां विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करंजाकला अब एक मॉडल ब्लॉक के रूप में स्थापित हो चुका है। अतिथियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम में ब्लॉक कर्मियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने राज्यमंत्री का स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव, भाजपा नेता संजय पाठक, प्रतिनिधि अजय सिंह खर्चू, पूर्व उप प्रमुख जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह दादा, शरद सिंह, श्यामबाबू यादव, मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, राजकेसर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, बीडीओ पीयूष त्रिपाठी, राजदीप सिंह, मनीषा चंदन यादव, विपिन यादव, सत्यलाल यादव, ग्राम विकास अधिकारी नागेंद्र यादव, सौरभ सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!