
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के लेवरुआ डिहवा गांव में लड़कियों को लेकर हुए आरोप-प्रत्यारोप के विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार लेवरुआ डिहवा निवासी राजेन्द्र राम पुत्र रामजतन राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 17 जून 2026 की शाम करीब 8 बजे गांव के ही जियुत राम, उमाशंकर राम, पप्पू राम एवं सौरभ कुमार गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला करने लगे।
पीड़ित के अनुसार शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे राकेश कुमार एवं जितेन्द्र कुमार को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में सभी को चोटें आई हैं बताया गया कि विवाद लड़कियों को लेकर लगाए गए आरोप-प्रत्यारोप की बात पर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है




