
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक /जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवलासपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया जानकारी के अनुसार केराकत कस्बा निवासी विवेक कुमार पुत्र उदय ऑटो रिक्शा से खुज्जी से केराकत की ओर जा रहे थे। ऑटो में अन्य दो यात्री भी सवार थे। देवलास पुर मुसहरिया के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विवेक कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सतीश कुमार निवासी कुसरना तथा रमेश राम निवासी सिहौली को मामूली चोटें आईं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




