
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग के पास गैस सिलेंडर लेकर आए एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चालक सड़क किनारे बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गैस एजेंसी के पास एक ट्रक चालक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
मृतक की पहचान त्रिभुवन प्रजापति (42 वर्ष) पुत्र निवासी चवरपुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी के रूप में हुई। वह गैस सिलेंडर से लदा ट्रक लेकर बनरहिया बाग स्थित गैस एजेंसी पर आया था जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा पुलिस मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।




