
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
डोभी /जौनपुर। विकासखंड के बरमलपुर गांव में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि बुधवार को बिछाई गई गिट्टी पर गुरुवार दोपहर तक रोलर नहीं चलाया गया, जबकि निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत दोनों कोट की गिट्टी एक साथ बिछाई जा रही है।
ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि लगभग 15 दिन पहले बनी सड़क कई स्थानों पर उखड़ने लगी है तथा गिट्टियां बिखर रही हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं प्रदर्शन में अमन सिंह, प्रबल, बृजेश, त्रिभुवन मास्टर, मनीष, भोले, अभिषेक दुबे और शिवम सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने संबंधित जेई और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई ग्रामीणों के अनुसार मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज करा दी गई है। उन्होंने सड़क का पुनः निर्माण कराए जाने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है अब यह मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंच चुका है और क्षेत्रवासियों की निगाहें जांच व आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।




