
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला हाल्ट के पास शनिवार को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शव के पास एक साइकिल भी मिली है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




