Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: डीजे विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: डीजे विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में शादी की तैयारियों के बीच हुआ एक मामूली विवाद दर्दनाक हादसे में बदल गया। डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल महिला की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं मिली जानकारी के अनुसार, सिंगरामऊ क्षेत्र निवासी मुन्नीलाल खरवार की 33 वर्षीय पुत्री गुंजन प्रजापति की शादी वर्ष 2011 में बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी कमलेश प्रजापति से हुई थी। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ सूरत में रहती थीं। अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह कुछ दिन पहले मायके आई थीं घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और डीजे बज रहा था। इसी दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान ऊपर से फेंकी गई एक ईंट गुंजन के सिर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी, तहसीलदार बदलापुर तथा सिंगरामऊ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी इस दर्दनाक घटना के बाद जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!