Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

प्राथमिक विद्यालय में चोरी, गैस सिलेंडर और खाद्यान्न ले गए चोर

प्राथमिक विद्यालय में चोरी, गैस सिलेंडर और खाद्यान्न ले गए चोर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर।  थानागद्दी ग्रामसभा के देवनाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर विद्यालय की चारदीवारी फांदकर रसोईघर में पहुंचे और वहां रखा सामान लेकर फरार हो गए सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर पहुंचे स्टाफ ने रसोईघर का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर दो गैस सिलेंडर, एक चूल्हा, कई बर्तन और खाद्यान्न समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया है घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश पांडे ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया सूचना पर पहुंची थानागद्दी चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!