Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरडोभीयूपी

शारदा सहायक खण्ड-36 नहर में पानी न आने से किसानों का धरना-प्रदर्शन

सूखने लगी धान की फसल, सिंचाई विभाग के खिलाफ किसानों में आक्रोश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

चन्दवक/जौनपुर। डोभी क्षेत्र के पनिहर गांव स्थित पेसारा राजवाहा (शारदा सहायक खण्ड-36) नहर में लंबे समय से पानी नहीं आने से किसानों का धैर्य जवाब दे गया। रविवार को आक्रोशित किसान सूखी नहर में उतर गए और धरना-प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने नहर में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि करीब 25 दिन पूर्व नहर में पानी छोड़ा गया था, लेकिन इसके बाद से नहर सूखी पड़ी है। पानी के अभाव में खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने लगी है और जमीन में दरारें पड़ रही हैं। किसानों को मजबूरी में डीजल और बिजली से चलने वाले पंपों के जरिए दूर-दूर से पानी लाकर फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है।


ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो-तीन वर्षों से नहर में नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच रहा है। कई बार शिकायत और मांग के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल बर्बाद हो सकती है और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तत्काल नहर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने की मांग करते हुए कहा कि उनकी आजीविका खेती पर निर्भर है। ऐसे में समय पर सिंचाई का पानी नहीं मिलने से उनकी मेहनत और पूरी फसल दोनों संकट में हैं।
किसानों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, बल्कि नहर में पानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!