Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

पुतला दहन को लेकर पुलिस से भिड़े हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता

सांसद धर्मेंद्र यादव व पप्पू यादव के खिलाफ किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट चौराहे पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक कृपा मणि तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन किया। पुतला रोकने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प व खींचतान हुई। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कार्यकर्ता पुतला फूंकने में सफल रहे जिला संयोजक ने आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से संबंधित कथित चोरी के मामले को लेकर दोनों सांसदों की टिप्पणियों से साधु-संतों और सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों पर इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर विपिन सिंह पालीवाल, अमन यादव, मुकेश यादव, विक्रम सिंह ऋतिक, जगदीप जैसवार, हिमांशु पाठक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!