
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने चोरी से संबंधित दो मुकदमों में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर करमबीर गौतम पुत्र विजय बहादुर गौतम, निवासी कुत्तुपुर, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर को मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरायख्वाजा में मुकदमा संख्या 724/25 और 736/25, धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में अभियुक्त वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




