Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

ओवरटेक के दौरान बड़ा हादसा टला, नाले में धंसी स्कूल बस

बच्चों को घर छोड़कर लौट रही थी बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह–सुरियांवा मार्ग पर शुक्रवार करीब 3:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, भदोही की बस छात्रों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे बने कच्चे नाले में बस का पिछला हिस्सा धंस गया, जिससे बस पलटने से बाल-बाल बच गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस चालक कमलेश शुक्ला निवासी जमुनीपुर (थाना बरसठी) निगोह से सुरियांवा की ओर बस लेकर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उन्हें बचाने के लिए चालक ने बस को सड़क के किनारे कर दिया, जिससे बस के दोनों पिछले पहिए कच्चे नाले में धंस गए।

चालक की सूझबूझ और सतर्कता के चलते बस अनियंत्रित होने के बावजूद पलटी नहीं और एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई छात्र मौजूद नहीं था, क्योंकि सभी बच्चों को उनके घर सुरक्षित छोड़ा जा चुका था। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक भी पूरी तरह सुरक्षित है घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बस को निकालने का प्रयास शुरू किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क किनारे बने कच्चे नालों की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!