Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

सावन महोत्सव ‘उत्कर्ष’ में छात्राओं ने बिखेरा रंग

लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  मिर्जामुराद गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में मंगलवार को सावन महोत्सव ‘उत्कर्ष’ का आयोजन धूमधाम से किया गया। छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन की छटा बिखेर दी कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। लोकगीत में रोशनी और आंचल पटेल की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। वहीं समूह नृत्य में सौम्या, माही, आंचल, किरण, पिंकी वर्मा और रितु यादव ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक एवं भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए भी आवश्यक हैं कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, सचिव योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. अंजना सिंह, अंजली जायसवाल, डॉ. विजय सिंह, श्वेता कुमारी, अमृता सिंह, स्नेहा मिश्रा, संजू गुप्ता, मुकेश यादव, राजेश सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य प्रवक्तागण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!