
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के खजुरहट गांव में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना पर तहसील प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
रामपुर कला निवासी रिंकू कश्यप का कहना है कि जमीन के 17 लाख रुपये के सौदे में उसे 11 लाख रुपये मिले हैं, जबकि पांच लाख रुपये बकाया हैं। इसी बकाया रकम को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, बकाया राशि और लेनदेन से जुड़े दावे की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुरेंद्र कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार शुभम गौतम, प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार सिंह समेत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने युवक को समझाकर नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर दूसरे पक्ष को भी बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है।




