
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी रामपुर में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान बीसीपीएम, लैब टेक्नीशियन और एआरओ अनुपस्थित मिले, जबकि डॉ. राहुल गुप्ता भी चिकित्सालय में मौजूद नहीं थे। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए वहीं अस्पताल में साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता संतोषजनक मिली। सीएमओ ने प्रसूता को जननी सुरक्षा योजना का भुगतान जल्द सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अड़ियार कठवतीय और सुरेरी पीएचसी में व्यवस्था दुरुस्त मिली और सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।




