
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
डोभी /जौनपुर । कर्नाटक में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बाबा हरिनाथ सिंह पब्लिक स्कूल के कक्षा सात के छात्र दिव्यांश सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। डेडवाना निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र दिव्यांश की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है स्कूल प्रबंधक अरविंद कुमार रघुवंशी, प्रधानाचार्य सुधा सिंह, कोऑर्डिनेटर आलोक मौर्य समेत शिक्षकों ने दिव्यांश को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।




