Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
गाज़ीपुरयूपी

50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

गाजीपुर। पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सुधीर को पुलिस ने मंगलवार तड़के चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के नीचे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की घेराबंदी देखकर सुधीर KTM बाइक से भागने लगा। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पत्थर के डिवाइडर से टकरा गई। बाइक गिरते ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हादसे में उसके दाहिने पैर में चोट आई है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ बाइक भी कब्जे में ले ली पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह की टीम 15 सितंबर की रात संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मेडिकल कॉलेज से फरार आरोपी बाइक से चौकिया मोड़ की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर निगरानी बढ़ा दी। कुछ देर बाद सुधीर KTM बाइक से वहां पहुंचा और पुलिस को देखते ही भागने लगा। कुछ दूरी पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

29 अगस्त को अस्पताल से हुआ था फरार

मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव निवासी सुधीर जिला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां 29 अगस्त को वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। मामले में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी और गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था इससे पहले 21 अगस्त को ऑपरेशन के लिए उसे जिला कारागार से महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सर्जिकल वार्ड में इलाज के दौरान वह व्हीलचेयर से बर्न वार्ड के शौचालय तक पहुंचा और वहां से फरार हो गया। जांच में खिड़की की जाली टूटी मिली थी।

करीब 35 मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त को गहमर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुधीर के दोनों पैरों में गोली लगी थी। उपचार के बाद उसे जेल भेजा गया था। पैरों के ऑपरेशन के लिए उसे दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां से वह फरार हो गया सुधीर मरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या एचएस-92ए बताई गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गाजीपुर, मऊ, सुल्तानपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में उसके खिलाफ चोरी, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसकी फरारी के दौरान ठिकाने, KTM बाइक मिलने के स्रोत और मदद करने वालों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!