Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशकेराकतजौनपुर

बंद कमरे में वृद्ध का सड़ा-गला शव मिला, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

बंद कमरे में वृद्ध का सड़ा-गला शव मिला, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

केराकत (जौनपुर)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के रघ्घूपुर गांव में खेत में बने एक मकान के बंद कमरे से वृद्ध का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में बंद कमरे का दरवाजा खुलवाया। कमरे के अंदर वृद्ध विनोद सिंह का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के बेटे ने गांव के एक व्यक्ति और उसके साथी पर अपने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, 11 सितंबर को इसी घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में सुलह-समझौता भी कराया गया था। चोरी की घटना और वृद्ध की मौत के बीच किसी संबंध की पुलिस जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हत्या और आत्महत्या समेत विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!