
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शुक्रवार को जमीन और पेंशन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच मां और बेटी की हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि भूपेंद्र पटेल ने अपनी 70 वर्षीय मां और सगी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह और सीओ मड़ियाहूं ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र पटेल को कथित तौर पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम और गांव में मातम का माहौल है।




