
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लाइन बाजार पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशफाक उर्फ सैफ पुत्र स्व. हातिम, निवासी जगदीशपुर, थाना जफराबाद, जौनपुर के रूप में हुई है पुलिस ने बताया कि अभियुक्त थाना लाइन बाजार में दर्ज मु0अ0सं0 385/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल अभय कुमार और महिला कांस्टेबल गोल्डी यादव शामिल रहे।




