Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक। जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के लोहरखोर बाजार में शनिवार देर रात एक मोबाइल दुकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई लोहरखोर गांव निवासी जय हिंद शर्मा लोहरखोर बाजार में जय हिंद मोबाइल कम्युनिकेशन के नाम से दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। इसी दौरान दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने जय हिंद शर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी

सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि, तब तक दुकान में रखा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री आग की चपेट में आकर जल चुकी थी। आग में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!