Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की पिटाई, चार पर मुकदमा दर्ज 

गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की पिटाई, चार पर मुकदमा दर्ज 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के तरांव गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित आदित्य कुमार मौर्य पुत्र रामचंद्र मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है तहरीर के मुताबिक घटना 22 सितंबर 2026 की भोर करीब तीन बजे की है। गांव में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अंकित उर्फ गोलू, कल्लू राजभर, करन और अजय राजभर पर पीड़ित से गाली-गलौज करने का आरोप है। विरोध करने पर आरोपितों ने कथित तौर पर लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!