Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव के सिवान स्थित बगीचे में शनिवार सुबह पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच की पेड़ से शव उतारने के बाद उसकी पहचान 40 वर्षीय अरमान पुत्र अमीन निवासी हरईरामपुर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पूर्व में सैलून चलाता था।

मृतक की पत्नी सूफियाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अरमान मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह बिना बताए घर से निकल गए थे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह बगीचे में उनका शव मिलने की सूचना मिली थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!