Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

कुल्हाड़ी से मां-बेटे पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से मां-बेटे पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में मछली के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी विवेक गौतम (20) पुत्र अशोक गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बताया गया कि शनिवार को कुछ लोग मछली पकड़ने के बाद उसका आपस में बंटवारा कर रहे थे। इसी दौरान काम और मछली के हिस्से को लेकर विवेक गौतम और अमरजीत के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विवेक ने मंदिर के पास अमरजीत के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

बेटे को बचाने पहुंची उसकी मां हीरावती देवी के साथ भी मारपीट की गई। घटना में मां-बेटे दोनों घायल हो गए। मामले में हीरावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को बड़ेरी नहर के पास दबिश देकर आरोपी विवेक गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!