
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ हाईवे स्थित नेवादा में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इंद्र रिजॉर्ट का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान शहर की प्रमुख हस्तियां, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और शुभचिंतक मौजूद रहे राज्यमंत्री ने रिजॉर्ट का भ्रमण कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हाईवे पर आधुनिक आयोजन स्थल की शुरुआत क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। समारोह में लायंस क्लब जौनपुर गोमती के अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’, सचिव नवीन मिश्रा, कोषाध्यक्ष ऋषिदेव समेत अन्य सदस्यों ने निदेशक अनुराग सिंह एवं नूपुर सिंह को शुभकामनाएं दीं हाईवे किनारे स्थित रिजॉर्ट की आकर्षक साज-सज्जा और आधुनिक सुविधाओं ने लोगों का ध्यान खींचा। निदेशकद्वय ने सभी अतिथियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।




