चंदवकजौनपुरयूपी

चोरी के मामले में चार महिला आरोपी गिरफ्तार

बगेरवा पुलिया के पास से गिरफ्तारी, 300 रुपये नकद, पीली धातु का लॉकेट और लाल रंग का पर्स बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। चोरी के मामले में वांछित चल रही चार महिला आरोपियों को चंदवक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई थानाध्यक्ष चंदवक प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बगेरवा पुलिया के पास से चारों महिलाओं को गिरफ्तार किया। वे चंदवक थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 314/2026, धारा 303(2) और 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वांछित थीं पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान विच्छू पत्नी अमरनाथ, निवासी सिरकी चौक, थाना संदेश, जिला भोजपुर (बिहार); संध्या पत्नी रोहित, पूजा पत्नी विशु और चांदनी पत्नी गुड्डन, निवासी बिहिया, थाना बिहिया, जिला भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई है पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 300 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट और लाल रंग का एक छोटा पर्स बरामद किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चंदवक थाने के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!