
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार को अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अजगर को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के जुटने पर अजगर रास्ते से हटकर पास की झाड़ियों में चला गया झाड़ियों के आसपास खेत होने के कारण वहां काम करने वाले किसानों और पशुपालकों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि खेतों में काम करने या मवेशियों को चराने के दौरान अजगर से सामना हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को सूचना देकर वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।




