Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरमछलीशहरयूपी

पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाया सिंदूर, हालत गंभीर

पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाया सिंदूर, हालत गंभीर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर/मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के भांट का पूरा गांव में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 40 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में सिंदूर का सेवन कर लिया। सिंदूर खाते ही महिला की हालत बिगड़ने लगी और घर में अफरा-तफरी मच गई भांट का पूरा गांव निवासी कंचन पत्नी अजय कुमार की तबीयत अचानक खराब होने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते कंचन ने यह खौफनाक कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है और परिजन भी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट बोलने से बच रहे हैं घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल परिजन महिला की हालत में सुधार की उम्मीद लगाए हुए हैं, जबकि मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!