
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
लखनऊ। 68500 सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने लखनऊ में मंत्री आशीष पटेल के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दीपावली से पहले नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और लंबे समय से लंबित भर्ती संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहे थे अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन के मद्देनजर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से हटाकर ईको गार्डन भेज दिया प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से नियुक्ति की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं हो सका है। उनका कहना है कि दीपावली से पहले नियुक्ति को लेकर ठोस निर्णय लिया जाए, ताकि वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिल सके फिलहाल अभ्यर्थियों की मांग और प्रदर्शन के बीच सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।




