Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

जमीनी रंजिश में दम्पति के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

जमीनी रंजिश में दम्पति के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

डोभी /जौनपुर । चंदवक थाना क्षेत्र के कोईलारी (बड़ी) गांव में जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुन्दरी सिंह पत्नी सतीश सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार की रात करीब 8 बजे गांव के ही संतोष सिंह पुत्र स्व. दयाराम सिंह व उनकी पत्नी सरिता सिंह घर आकर उन्हें गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनके पति सतीश सिंह भी आ गए। दोनो पति पत्नी ने उनके पति सतीश सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बुधवार को थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!