Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़उत्तर प्रदेश

4 साल के प्रेम संबंध को मिली मंज़िल, कोतवाली के बाहर मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

4 साल के प्रेम संबंध को मिली मंज़िल, कोतवाली के बाहर मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

 

न्यूज़ खबर इंडिया 

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा, जहां घर से फरार हुए प्रेमी युगल ने आखिरकार परिजनों की सहमति के बाद शादी कर ली।

जानकारी के मुताबिक जीयनपुर क्षेत्र के सुंदर सराय बल्लो निवासी सत्यदेव की 20 वर्षीय बेटी रंजना कुमारी का रामगढ़ इसरापार निवासी नितिन से पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। गुरुवार सुबह प्रेमी के बुलाने पर युवती घर से निकल गई और मानिकाडीह में जाकर उसका इंतजार करने लगी।

मामले की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन उसे लेकर जीयनपुर कोतवाली पहुंचे। शुरुआत में युवती ने शादी से इनकार करते हुए प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया, जिससे माहौल गर्म हो गया।

हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और परिजनों की सहमति बनने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद प्रेमी युगल ने जीयनपुर कोतवाली के बाहर स्थित कृष्ण मंदिर में एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और नितिन ने रंजना की मांग में सिंदूर भरकर विवाह संपन्न किया।

नितिन के परिजनों ने भी छह महीने बाद सामाजिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ शादी कराने का आश्वासन दिया है। विवाह के बाद दोनों परिवार अपने-अपने घर लौट गए।

इस अनोखी शादी को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!