Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

आकाशीय बिजली का कहर: खेत जाने निकले युवक की मौत, दो अधेड़ झुलसे

आकाशीय बिजली का कहर: खेत जाने निकले युवक की मौत, दो अधेड़ झुलसे

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक/जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में बुधवार शाम आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत देखने निकले 21 वर्षीय युवक की बिजली गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन यादव (21) पुत्र सरमु यादव बुधवार शाम करीब सात बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे उन पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से पवन गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि पवन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अपने पिता के साथ खेती-किसानी का कार्य करते थे। उनकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना के समय पवन के साथ मौजूद पन्ना लाल यादव निवासी मढ़ी बड़खरा भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल क्षेत्र के निजी आयुष्मान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत में पहले से सुधार है वहीं दूसरी घटना में शिवलाल राजभर (52) पुत्र घुरहू, निवासी लोकापट्टी, अपनी भैंस को पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान वे भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें भी आयुष्मान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि बारिश और तेज गर्जना के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!