Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

संदिग्ध हालात में 10वीं के छात्र की मौत, बिना पुलिस सूचना के शव का अंतिम संस्कार

संदिग्ध हालात में 10वीं के छात्र की मौत, बिना पुलिस सूचना के शव का अंतिम संस्कार

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदवक। जौनपुर थाना क्षेत्र के मुकुरीपुर हरिजन बस्ती में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 16 वर्षीय किशोर प्रिंस पुत्र भूषण राम की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर ही मौत हो गई। मृतक प्रिंस कक्षा 10 का छात्र था और चंदवक बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ता था।

ग्रामीणों के अनुसार प्रिंस स्कूल गया तो था,तभी से तनाव में था । इसके बाद घर से परिजनों के रोने-बिलखने की आवाजें आने लगीं तो पता चला कि किशोर की मौत हो चुकी है। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते परिजनों ने प्रिंस के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बिना पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई के हुए अंतिम संस्कार को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामले को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। किशोर की मौत कैसे हुई, यह अब भी रहस्य बना हुआ है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी ऐसी कोई शिकायत या सूचना नही प्राप्त हुई है। शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!