Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
E-Paperउत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

चन्दवक में भीषण सड़क हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, वाराणसी रेफर

 

न्यूज़ खबर इंडिया 

चन्दवक (जौनपुर)। वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर खुज्जी के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन वाराणसी की ओर जा रहा था और टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी तथा घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

घायल की पहचान जैद शेख, निवासी जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची चन्दवक पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बनता मार्ग

बताया जा रहा है कि वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर मोड़ईला से कनौरा तक लगभग 15 किलोमीटर के दायरे में इन दिनों लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, अव्यवस्थित ट्रैफिक और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण दुर्घटनाओं की “बाढ़” सी आ गई है।

जिम्मेदार मौन

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक प्रभावी कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

(संवाददाता – अर्पिता चन्दवक)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!