Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक। जौनपुर थाना क्षेत्र के गोनौली गांव के समीप बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलगड्डा निवासी जैद खान (24) बुधवार को किसी कार्य से अपने दोस्त की बाइक लेकर आजमगढ़ गए थे। शाम को वापस लौटते समय आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर खुज्जी तिराहे के पास गोनौली गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जैद सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल जैद को चंदवक बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। बुधवार रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजन घायल अवस्था में युवक को वाराणसी ले गए थे। अभी तक थाने पर कोई तहरीर या मौत की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!