
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइरीडीहा गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया मोहल्ला निवासी मनीष यादव (28) पुत्र श्याम नारायण, प्रेमचंद (25) पुत्र मुन्नीलाल और दीपक कुमार (25) पुत्र चंदू एक ही बाइक पर सवार होकर जौनपुर शहर आए थे।
तीसरे पहर घर लौटते समय कोइरीडीहा गांव के समीप ब्रह्म बाबा मंदिर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दीपक कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी




