Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

वाराणसी में भीषण सड़क हादसापेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कूटी, युवक की हालत नाज़ुक

वाराणसी में भीषण सड़क हादसापेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कूटी, युवक की हालत नाज़ुक

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।   मिर्जामुराद क्षेत्र में खालिसपुर नहर के पास बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान प्रद्युम्न (22 वर्ष) पुत्र बच्चेलाल पटेल, निवासी वैरवान, थाना राजातालाब के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

प्रद्युम्न को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

स्कूटी पर सवार अन्य दो युवकों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त होली खेलने के लिए खालिसपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!