Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

अवैध गैस सिलेंडरों का जखीरा पकड़ाया, छापेमारी में 53 सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों का जखीरा पकड़ाया, छापेमारी में 53 सिलेंडर बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर।  गौराबादशाहपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर जिले में अवैध गैस सिलेंडरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए 53 गैस सिलेंडर बरामद किए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम साही के निर्देश पर गठित टीम ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे फाटक के पास स्थित मौर्य जलपान गृह पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान दुकान के पीछे और रेलवे लाइन से महज करीब 10 मीटर की दूरी पर गैस सिलेंडरों का बड़ा भंडार मिला।

टीम ने मौके से 16 भरे हुए और 37 खाली गैस सिलेंडर, कुल 53 सिलेंडर बरामद किए। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान जब टीम ने दुकानदार से सिलेंडरों के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी वैध कागजात या रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका।

रेलवे पटरी के बेहद करीब इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का भंडारण होना सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इस कार्रवाई में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) योगेंद्र यादव, जय प्रकाश पांडेय, सप्लाई इंस्पेक्टर अर्चना सिंह, आशुतोष त्रिपाठी और योगेंद्र यादव की संयुक्त टीम के साथ गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस भी मौजूद रही।

सप्लाई इंस्पेक्टर धर्मापुर अर्चना सिंह ने बताया कि सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है और दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!