Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तहरीर का इंतजार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।   जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंडरा गांव निवासी प्रीति गुप्ता (उम्र लगभग 28 वर्ष), पत्नी दशरथ गुप्ता, की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता ने किसी कारणवश विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर, मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

इस पूरे मामले में जब जफराबाद थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की असली वजह स्पष्ट हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!