
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जनपद के थाना सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 4 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक वैगनार कार और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान पंचरास्ता बारा पुलिया के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान अभिषेक तिवारी उर्फ अमित तिवारी पुत्र बृजभूषण तिवारी निवासी ग्राम रतनपुर नगौली, थाना सुजानगंज के रूप में हुई। उसकी उम्र लगभग 29 वर्ष बताई जा रही है।
तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध कारोबार से कब से जुड़ा हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।




