Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

एसबीआई शाखा में भीषण आग, फर्नीचर व उपकरण जलकर राख

एसबीआई शाखा में भीषण आग, फर्नीचर व उपकरण जलकर राख

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर | जंघई बाजार। जौनपुर के जंघई बाजार में शनिवार सुबह लगभग 5 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक शाखा में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे बैंक में रखा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

घटना के समय बैंक के ऊपरी तल पर रह रहे मकान मालिक धर्मेंद्र जायसवाल उर्फ कल्लू जायसवाल को धुएं से घुटन महसूस हुई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपने परिवार के साथ समय रहते नीचे उतरकर सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय बैंक मैनेजर जगजीत सिंह अवकाश पर अपने घर गए हुए थे। मकान मालिक से सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत बैंक स्टाफ को मौके पर भेजा और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया।

प्रयागराज से दमकल की गाड़ियां पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। तब तक आग पूरी तरह बैंक को अपनी चपेट में ले चुकी थी और अंदर रखा फर्नीचर व उपकरण पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

हालांकि राहत की बात यह रही कि बैंक का रिकॉर्ड रूम पीछे के कमरे में होने के कारण सुरक्षित बच गया। बैंक मैनेजर के अनुसार, महत्वपूर्ण दस्तावेज और कैश सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!