Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर में तेज आवाज वाले साइलेंसर पर सख्ती, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में तेज आवाज वाले साइलेंसर पर सख्ती, 5 वाहनों का चालान

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए परिवहन विभाग ने तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सघन चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान खासतौर पर उन दोपहिया वाहनों को निशाने पर लिया गया, जिनमें कंपनी के मानक साइलेंसर की जगह तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। जांच के दौरान कई बुलेट मोटरसाइकिल चालक भी कार्रवाई की जद में आए।

चेकिंग के दौरान कुल 5 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनके खिलाफ मौके पर ही चालान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे साइलेंसर न केवल आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनते हैं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण को भी गंभीर रूप से बढ़ाते हैं।

एआरटीओ (प्रवर्तन) ने स्पष्ट किया कि मानक के विपरीत साइलेंसर लगाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, जिसमें वाहन सीज करना भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!