Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जल जीवन मिशन पर सवाल: अधूरे काम से भड़के ग्रामीण, सड़क पर उतरे लोग

जल जीवन मिशन पर सवाल: अधूरे काम से भड़के ग्रामीण, सड़क पर उतरे लोग

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  सिरकोनी क्षेत्र के कोतवालपुर गांव में जल जीवन मिशन की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। अधूरे पड़े कार्य और पेयजल संकट से परेशान लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत पाइपलाइन और अन्य निर्माण कार्य शुरू तो किए गए, लेकिन उन्हें बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। नतीजतन, गांव के लोगों को आज भी पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर योजना समय पर पूरी हो जाती तो उन्हें नियमित और स्वच्छ पेयजल मिल सकता था। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से बजट का दुरुपयोग किया गया और काम अधूरा छोड़ दिया गया। वहीं, जहां काम हुआ भी है, वहां साफ-सफाई का अभाव है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

गांव वालों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!