Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

हाइवा की टक्कर से बुलेट सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर-हेलमेट बना जीवन रक्षक 

हाइवा की टक्कर से बुलेट सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर-हेलमेट बना जीवन रक्षक 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक। थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रविवार शाम करीब 6 बजे तराव मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ने बुलेट सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में हेलमेट टूट गया, लेकिन उसी की वजह से सवार की जान बच गई।

रविवार शाम आजमगढ जनपद के उचेगांव (कलीचाबाद) के निवासी सूरज त्यागी (40) बुलेट पर सवार होकर अपने घर से केराकत स्थित साले के घर जा रहे थे। आजमगढ वाराणसी मार्ग पर तराव मोड़ के समीप पहुचते ही पीछे से आ रही एक हाइवा ट्रक से सूरज की बुलेट में टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया लेकिन हेलमेट की वजह से सिर में गम्भीर चोट लगी लेकिन जान बच गई। दुर्घटना में सूरज के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुची पुलिस ने 108 एम्बुलेन्स से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोभी पहुचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सूरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुचे उनके साले जयप्रकाश ने बताया कि सूरज त्यागी पेशे से संगमरमर के मूर्तिकार हैं वह गाजियाबाद में रहकर अपना काम करते है। कुछ दिन पहले ही घर आए थे। तभी यह हादसा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!