Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरडोभीयूपी

बिजली कटौती से फूटा महिलाओं का गुस्सा, डोभी रसड़ा विद्युत उपकेंद्र पर जोरदार प्रदर्शन

महिलाओं ने जेई को सौंपा ज्ञापन, लो वोल्टेज व अवैध कटौती पर जताया आक्रोश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

डोभी /जौनपुर।  विकास खंड डोभी क्षेत्र के चंदवक पुरानी बाजार की कई दर्जन महिलाओं और पुरुषों मे लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी और उमस से परेशान ग्रामीणों ने डोभी रसड़ा विद्युत उपकेंद्र पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जेई को ज्ञापन सौंपकर अवैध कटौती में सुधार की मांग उठाई  स्थानीय बाजार में बिजली संकट से परेशान महिलाओं ने सरकार के 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में मुश्किल से 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जो न मिलने के बराबर है। आक्रोशित महिलाओं ने तेज धूप में स्लोगन और

 

नारेबाजी करते हुए चौराहे से पावर हाउस तक प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मांग की कि यदि दिन में बिजली नहीं दी जा सकती तो कम से कम रात में निश्चित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही फाल्ट होने पर तत्काल मरम्मत, बिना सुविधा शुल्क के समस्या समाधान, निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई तथा लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की गई।

महिलाओं और ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर जेई पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जेई पंकज कुमार ने कहा कि कटौती उच्च स्तर से की जा रही है और विभाग को जितना आदेश मिलता है, उसी के अनुसार पालन किया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा  इस मौके पर अध्यापिका श्वेता सिंह, निर्मला सेठ, तारा सिंह, किरण गुप्ता, गीता यादव, तेतरा देवी, उर्मिला, चांदनी, संजू सोनकर, श्वेता जायसवाल, सरिता, सुनीता, किरण लता, गुड्डी, पुष्पा सहित अन्य महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!