
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया सेल, एलआईयू, शक्ति मोबाइल तथा जनसंपर्क शाखा (पीआरओ) का जायजा लिया और अभिलेखों की समीक्षा की।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शाखाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्य संपादित करने पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान कार्यालयी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा विभिन्न शाखाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।




