Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

ऑपरेशन वज्रपात के तहत चन्दवक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाने वाले दो युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन वज्रपात के तहत चन्दवक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाने वाले दो युवक गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदवक/जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत थाना चन्दवक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अराजकतत्वों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना चन्दवक पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रंगबाजी प्रदर्शित करने और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर समाज में भय एवं अशांति का माहौल बनाने वाले दो युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. हकीम पुत्र मो. रहमुल्ला निवासी चवरवर बरौटी थाना चन्दवक तथा साहिल अहमद पुत्र समीउल्ला निवासी ग्राम चन्दवक थाना चन्दवक के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक परशुराम सिंह, हेड कांस्टेबल बलवन्त सिंह तथा कांस्टेबल पियुष कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रंगबाजी, भय का माहौल बनाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!