Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदौलीयूपी

चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती के साथ उसके चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि घटना के समय युवती घर में अकेली थी। शाम को मां के घर लौटने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!